
देवाल (चमोली, उत्तराखंड) ग्वालदम नंद केसरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य में कथित अनियमिताओं को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया है ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
24 करोड़ की परियोजना में गुणवत्ता पर उठे सवाल
लोक निर्माण विभाग थराली के अंतर्गत देवभूमि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करीब 24 करोड रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्य निम्न गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की विपरीत किया जा रहा है कहीं स्थान पर निर्माण सामग्री और तकनीकी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
नंदा देवी रजत मार्ग से जुड़ा हुआ मामला
यह मोटर मार्ग आगामी नंदा देवी राजजात के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो लगभग 12 वर्षों बाद आयोजित होनी है, ऐसे में सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की चिंता और बढ़ रही है। अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत का कहना है कि लोग निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर निरीक्षण नहीं कर रहे हैं और ठेकेदार मनमर्जी से कार्य कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा आवंटित धनराशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई तेजपाल रावत ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्राचार और सूचना दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, उन्होंने साफ कहा है कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो कार्य को रुकवाया जाएगा, और जनप्रतिनिधि के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पहले भी सामने आ चुकी हैं अनियमितताएं
पूर्व में ज्येष्ठ प्रमुख देवल दीपक गढ़िया ने भी इस मामले में शिकायत की थी उसे दौरान निर्माण में कार्य में लगे बिन नंबर प्लेट और बिना वेद लाइसेंस वाले ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी मशीन पकड़ी गई थी, जो अवैध खनन में भी संलिप्त पाई गई, संबंधित वाहनों को मौके पर ही सेट कर दिया गया था।
स्थानीय लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
गौतम नंद केसरी मोटर मार्ग पर लगातार माता को लेकर मिल रही, शिकायतों के चलते स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।



