
आज के डिजिटल दौर में फालतू कॉल्स (Spam Calls) एक बड़ी परेशानी बन चुके हैं। बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस या प्रमोशनल कॉल्स बिना वजह लोगों को परेशान करते रहते हैं। कई बार जरूरी कॉल्स मिस न हो जाएं, इस डर से लोग नंबर ब्लॉक भी नहीं करना चाहते। ऐसे में सवाल उठता है—क्या बिना ब्लॉक किए इन कॉल्स से छुटकारा पाया जा सकता है? जवाब है—
हाँ।क्यों आते हैं फालतू कॉल्स?
फालतू कॉल्स आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं आपका नंबर मार्केटिंग कंपनियों के डेटाबेस में होनाकिसी ऐप या वेबसाइट पर नंबर शेयर करनाटेलीकॉम कंपनियों के जरिए प्रमोशनल लिस्ट में शामिल होना बिना ब्लॉक किए फालतू कॉल्स रोकने के तरीके.
DND सक्रिय करें
आप अपने मोबाइल नंबर पर DND सेवा एक्टिव कर सकते हैं। इसके बाद प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज काफी हद तक बंद हो जाते हैं। अपने टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट/ऐप से भी एक्टिव कर सकते हैं
2. कॉल फिल्टरिंग ऐप्स का उपयोग करें आज कई मोबाइल ऐप्स हैं जो स्पैम कॉल्स की पहचान करके उन्हें साइलेंट कर देते हैं।
ये ऐप्स कॉल को ब्लॉक किए बिना ही अलर्ट या ऑटो-साइलेंस कर देते हैं, जिससे आपका काम भी प्रभावित नहीं होता।
3. फोन की इनबिल्ट सेटिंग्स का इस्तेमाल करें अधिकतर स्मार्टफोन्स में “Silence Unknown Callers” या “Spam Protection” जैसे फीचर्स होते हैं। अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाती हैं जरूरी कॉल्स आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट से ही आती हैं
4. TRAI में शिकायत दर्ज करें अगर बार-बार एक ही नंबर से कॉल आ रही है, तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं का नंबर भेजें 1909 पर इससे संबंधित नंबर के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती।
5. अपनी जानकारी शेयर करने में सावधानी रखें किसी भी अनजान वेबसाइट या ऐप पर नंबर दर्ज करने से बचें सोशल मीडिया पर अपना नंबर पब्लिक न रखें
क्या पूरी तरह बंद हो सकते हैं फालतू कॉल्स
पूरी तरह से इन कॉल्स को रोकना मुश्किल है, लेकिन ऊपर दिए गए तरीकों से इन्हें काफी हद तक कम किया जा सकता है। सही सेटिंग्स और सतर्कता अपनाकर आप बिना किसी नंबर को ब्लॉक किए भी शांति से अपना फोन इस्तेमाल कर सकते हैं।



