World

भारत UAE के साथ ईरानी हमले में भारतीयों के घायल होने पर पीएम मोदी की दो टूक…

संयुक्त अरब अमीरात पर हुए ईरानी हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। पीएम मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए यूएई के साथ भारत की एकजुटता और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया।

संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह हमला ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह ऑयल इंडस्ट्रियल जोन को निशाना बनाने के लिए किया था। इसमें मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।

पीएम मोदी ने जताई नाराजगी
हमले को लेकर पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने X पर पोस्ट करके लिखा कि, “UAE पर हुए हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।”

भारत UAE के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और बातचीत और कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवागमन सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

अमीराती अधिकारियों की माने तो हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने आने वाले कई खतरों को बीच में ही रोक दिया, लेकिन मिसाइलों के मलबों के कारण कुछ जगहों पर नुकसान होने की भी खबरें मिली हैं। इसके साथ ही अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने इस हमले को लेकर कहा कि, वह प्रभावित लोगों की सहायता के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

भारतीय और UAE के विदेश मंत्रालय ने भी की कड़ी निंदा
भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, “फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। हम प्रभावित भारतीय नागरिकों को उचित चिकित्सा देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button