Uttarakhand

सीएम धामी ने दी बधाई; कहा- ‘देश को शिखर पर ले जाने वाले कर्मयोगी का कालखंड’…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री के इस सफर को केवल एक कार्यकाल नहीं, बल्कि एक ‘कर्मयोगी और तपस्वी’ का कालखंड बताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।

‘बिना रुके देश को शिखर पर पहुंचाया’
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इन 12 वर्षों में देश ने विकास के उन आयामों को छुआ है, जिसकी कल्पना दशकों से की जा रही थी। उन्होंने कहा: “प्रधानमंत्री जी ने बिना रुके और बिना थके अपना हर क्षण भारत को वैश्विक शिखर तक पहुँचाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके नेतृत्व में देश में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उन्होंने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा किया है।”

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ सर्वाधिक दिनों का कार्यकाल
सीएम धामी ने इस बात पर भी जोर दिया कि आजादी के बाद निरंतर चुनी हुई सरकार के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का यह सर्वाधिक दिनों का कार्यकाल अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। यह उनकी लोकप्रियता और जनता के अटूट विश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण है।

दीर्घायु और मार्गदर्शन की कामना
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि प्रधानमंत्री का ओजस्वी मार्गदर्शन देश और प्रदेश को निरंतर मिलता रहे, ताकि भारत ‘विकसित राष्ट्र’ के अपने संकल्प को जल्द से जल्द सिद्ध कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button