
AC की कीमतों में हो चुकी है बढ़ोतरी अगर गर्मियों मे आप AC खरीदने का सोच है तो ऐसा जल्दी करना होगा, दरअसल कई करणो से AC की कीमतें इस साल 5 से 15 % तक बढ़ सकती है। इसके लिए कॉपर का महंगा होना सबसे मुख्य कारण है। गौर करने वाली बात है की AC मे कॉपर का इस्तेमाल प्रमुखता से होता है। और कच्चे माल मे वृद्धि होने के कारण कॉपर धातु मे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
AC की कीमतें बढ़ने के मुख्य कारण
इस बार गर्मी मे एयर कंडीशनर की कीमतें लोगों का बजट बिगाड़ सकती है। अगर आप भी गर्मियों मे AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हो तो इस काम को जल्द ही निपटा ले या जेब ढीली करने को तैयार रहें। रिपोर्ट्स के मुताबिक तमाम बड़ी कपनियाँ जैसे की VOLTAS, LG, DAIKIN,और BLUE STAR एयर कंडीशनर की कीमतों मे 5 % से 15 % तक की बढ़ोतरी करने वाली है AC की बढने वाली कीमतों के लिए कॉपर के महंगे होने के कारणों जैसे को वजह बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने, तो इसके पीछे नए एनर्जी एफिसिएन्सी नियम भी एक वजह है। ऐसे मे महंगे AC खरीदने से बचना है, तो खरीदारी जल्द से जल्द कर लें।
क्यों महंगे हो रहे हैं AC
AC के महंगे होने के पीछे सबसे बड़ा कारण कॉपर जैसे कच्चे माल का महंगा होना है ,गौर करने वाली बात है की AC मे कॉपर का प्रमुखत्ता से प्रयोग किया जाता है इसके अलावा रूपये की भी कमजोरी के चलते भी कलपुर्जे महंगे हो रहे है। इसके साथ ही वैश्विक उथल-पुथल के चलते मॉल ढुलाई का भी खर्चा भी बढ़ चूका है ऐसे मे कंपनियो का तर्क है की अपनी क्वेलिटी को भी मेन्टेन करने के लिए उन्हें न चाहकर भी कीमतों को बढ़ाना पढ रहा है।
कितने महंगे होंगे AC ?
रिपोर्ट्स की माने तो AC की कीमतों मे 5 से 15 प्रतिशत तक की बढोतरी हो सकती है। नए अलग अलग ब्रांड्स की बात करें, तो DAIKIN अप्रैल मे AC की कीमतों को 12 % तक बड़ा सकती है, वही BLUE STAR ने फ़रवरी मे ही AC के दाम 8-10 प्रतिशत दाम बढ़ा दिए थे LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने ३-स्टार मॉडल्स मे 7 % और 5 -स्टार मॉडल्स से 9-10 % वृद्धि की घोषणा की है जो कि मार्च तक लागू हो गयी है।
नए एनर्जी नियम
ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी एफिशिएंसी के नए नियम 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गए हैं। इन
नयें स्टैंडर्स के अनुसार नए मानको के तहत बने 5 -स्टार ऐसी पुराने मॉडल्स की तुलना मे लगभग 10-11 % कम बिजली खाएंगे। हालाँकि इसकी वजह से भी AC की शुरुआती कीमतें बढ़ी हैं लेकिन उसकी भरपाई लोग बिजली की बचत के जरिये कर पाएंगे।



