Uttarakhand

CM धामी ने उत्तराखंड को दी ₹4 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

देहरादून: प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और न्याय प्रणाली को आधुनिक तकनीक से लैस करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इस राशि का उपयोग उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अत्याधुनिक सुविधाओं के विकास के साथ-साथ राज्य के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए किया जाएगा।

नैनीताल हाईकोर्ट को मिलेगा अत्याधुनिक ‘स्मार्ट VC बोर्डरूम’

न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक सुगम, त्वरित और पारदर्शी बनाने के दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में अत्याधुनिक ‘पेपरलेस स्मार्ट वी०सी० (Virtual Court) बोर्डरूम’ की स्थापना के लिए ₹1.20 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। इससे अदालत की कार्यप्रणाली अधिक हाई-टेक और डिजिटल होगी।

प्रदेश के इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व के मंदिरों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत किया गया है:

जिला / विधानसभामंदिर / विकास कार्यकुल स्वीकृत राशिजारी प्रथम किश्त / स्वीकृत राशि
उत्तरकाशी (पुरोला)जखोल/फिताड़ी स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण का समतलीकरण व सौंदर्यीकरणअवशेष ₹1.85 करोड़ के सापेक्ष₹1.09 करोड़
अल्मोड़ा (सोमेश्वर)प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण व सुरक्षा चैक डैम₹98.25 लाख₹58.95 लाख
पिथौरागढ़ (डीडीहाट)खर्कदेश पट्टी स्थित बटकेश्वर मंदिर व तीर्थ स्थल का निर्माण व सौंदर्यीकरण₹63.39 लाख₹38.03 लाख
उधम सिंह नगर (नानकमत्ता)बंगाल कॉलोनी नानकमत्ता में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का सौंदर्यीकरण₹56.51 लाख₹33.90 लाख
रुद्रप्रयाग (केदारनाथ)द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम का समग्र विकास कार्य₹54.81 लाख₹32.88 लाख

सांस्कृतिक विरासत और जन-सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इन विकास कार्यों से न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button