National

संकट के बीच राहत : तनाव के बावजूद घरेलु गैस की सप्लाई बरकरार, 5 किलो वाले सिलिंडरों की धूम

पश्चिम एशिया के बावजूद देश में घरेलु एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सोमवार को पांच किलोग्राम के 1.10 लाख एलपीजी सिलिंडरों की बिक्री हुई, जिससे 23 मार्च से अब तक इनकी संख्या 14.30 लाख हो गई है।

IANS, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में घरेलु एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सोमवार को पांच किलोग्राम के 1 .10 लाख एलपीजी सिलिंडरों की बिक्री हुई, जिससे 23 मार्च से अब तक इनकी कुल संख्या 14 .30 लाख हो गयी है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया की ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग में भी 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त प्रमाणीकरण कोड (डीएस) के आधार पर डिलीवरी भी लगभग 92 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके अलावा मार्च 2026 तक लगभग 4.40 लाख पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं, और 4 .88 लाख अतरिक्त ग्राहकों ने नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है।

इसके अलावा 33,000 से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन वापस किये हैं, मंत्रालय ने नागरिकों को घबराहट में खरीदारी करने से बचने और डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्मों का उपयोग करने की सलाह दी है।
साथ ही कहा है कि सरकार के सभी प्रयास कर रही है, कि डीजल और पेट्रोल, एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उसने बताया की सभी रिफाइनरियां पूरी छमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button