World

आज का शेयर बाजार, निफ्टी50 24,200 के ऊपर खुला; बीएसई सेंसेक्स में लगभग 100 अंकों की बढ़त…

आज का शेयर बाजार वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेतों के चलते शुक्रवार को सेंसक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। निफ्टी50 24,000 के ऊपर था, वहीं बीएसई में लगभग 100 अंकों की बढ़त देखी गई। सुबह 9:17 बजे निफ्टी50 24, 208.00 पर कारोबार कर रहा था, जिसमे 11 अंकों या 0.046% की वृद्धि हुई। बीएसई सेंसेक्स 78,080.41 पर था, जिसमे 92 अंकों या 0.12% की वृद्धि हुई।

बाजार विश्लेषक वैश्विक संकेतों की मिश्रित स्थिति और लगातार बनी हुई भू-राजनितिक अनिश्चिताओं के मद्देनजर सतर्क रहे। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार कहते हैं अमेरिकी बाजार की मजबूती और इजराइल और लेबनॉन के बीच युद्धविराम से जुडी सकारात्मक ख़बरें बाजार के लिए शुभ संकेत हैं। हालाँकि, राष्ट्रपति ट्रम्प के दावों को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि उनका पिछला रिकॉर्ड पूरी तरह से असंगत रहा है। निवेशकों को उनके शब्दों के बजाय उनके कार्यों से मार्गदर्शन लेना चाहिए।
बाजार में एक महत्वपूर्ण और स्पष्ट रुझान यह है कि लार्ज कैप शेयरों की तुलना में मिड कैप और स्मॉल कैप शेयर अधिक मजबूत हैं। एफआईआई द्वारा तेजी के दौरान फिर से बिकवाली शुरू करने की आशंका लार्ज कैप शेयरों पर दबाव डाल रही है

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजारों में मामूली बढ़त देखी गई, जिसमे एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद थोड़ा ऊपर चढ़े। इजराइल और लेबनॉन के बीच युद्धविराम से बाजार के सेंटीमेंट को बल मिला, जिससे यह उम्मीद जगी कि क्षेत्रीय संघर्ष का सबसे बूरा दौर शायद समाप्त होने वाला है। इसके बावजूद, वॉल स्ट्रीट में कारोबार अस्थिर बना रहा। डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 10 दिन के युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद भी निवेशकों ने सतर्कता बरती, जिससे व्यापक वार्ताओं का रास्ता खुल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button