Blog

ईरान के ‘डील मेकर’ और अमेरिका संग बातचीत का अहम चेहरा…

कौन हैं अब्बास अराघची?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिका के साथ चल रही वार्ताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें एक मजबूत ‘डील मेकर’ और अनुभवी कूटनीतिज्ञ माना जाता है, जिनका करियर लंबा और उपलब्धियों से भरा रहा है।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इन दिनों चर्चा में हैं, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे सीजफायर वार्ता में वे अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें एक मजबूत ‘डील मेकर’ माना जाता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बातचीत को आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं।

अराघची का कूटनीतिक करियर काफी लंबा और अनुभव से भरा रहा है। साल 2015 में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों और जर्मनी के साथ ईरान के परमाणु समझौते की वार्ता के अंतिम दौर में भी वे प्रमुख चेहरों में शामिल थे। उस समय बातचीत के दौरान उनके सख्त और स्पष्ट रुख की काफी चर्चा हुई थी।

क्यों हैं चर्चा में?

वर्तमान में ईरान-अमेरिका के बीच चल रही वार्ताओं में समझौता कराने की कोशिशों में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी कारण वे फिर से अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में हैं। 2007 से 2013 के बीच उन्होंने ईरान के तत्कालीन मुख्य वार्ताकार सईद जलीली के अधीन काम किया। हालांकि कुछ कूटनीतिक मुद्दों पर मतभेद होने के बाद उन्होंने सीधे सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई से शिकायत भी की थी, जिससे उनकी स्वतंत्र सोच और मजबूत व्यक्तित्व का अंदाजा लगता है।

कैसा है निजी जीवन?

अब्बास अराघची का जन्म 5 दिसंबर 1962 को तेहरान में हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड की केंट यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई की। उनकी पारिवारिक जिंदगी भी चर्चा में रही है। उनकी दो शादियां हुई हैं और उनके तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है, जबकि दूसरी पत्नी अरेजू अहमद के साथ उनका एक बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button