SafetyWorld

ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने लैंड बॉर्डर की यात्रा से बचने की दी सलाह

ईरान में बढ़ते तनावपूर्ण हालात को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से अपील की है कि वे फिलहाल बिना अनुमति किसी भी लैंड बॉर्डर की ओर यात्रा करने से बचें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

दूतावास ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऐसे में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और यात्रा से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर लेने की सलाह दी गई है।

साथ ही भारतीय नागरिकों को अपने संपर्क विवरण दूतावास के साथ अपडेट रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है। दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर भारतीयों की सहायता के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

भारतीय मिशन ने भरोसा दिलाया है कि ईरान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button